Surprise Me!

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजे भारतीय वायुसेना के विमान, देख डरेगा पाकिस्तान  

2026-04-22 6 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना के विमान गरजे। एयरफोर्स के फाइटर विमानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विमान की टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। ये अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल जैसी परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के लिए आयोजित किया गया, दोपहर बाद एयर शो की शुरुआत हुई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। एयर शो को लेकर मंगलवार को ही देश की सेना के जांबाज और फाइटर प्लेन सुलतानपुर आए। वहीं, बुधवार को जगुआर, सुखोई, एमआई 17वी-5 और तेजस की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। भारतीय वायुसेना का यह शक्ति प्रदर्शन देख पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के होश उड़ने तय हैं।<br /><br />#sultanpurpurvanchalexpresswayairshow, #sultanpurpurvanchalexpresswayc295landing, #sultanpurpurvanchalexpresswayfighterplane, #sultanpurairshownews, #sultanpurpurvanchalexpressway, #airshowvideo, #sultanpurnews

Buy Now on CodeCanyon